Event

Saurabh Kumar student of B.Ed. first-year won first place in the inter-college debate competition

Saurabh Kumar student of B.Ed. first-year won first place in the inter-college debate competition

Saurabh Kumar student of B.Ed. first-year won first place in the inter-college debate competition

18 February 2026

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ रोड स्थित IAMR ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, दुहाई के बी.एड विभाग (प्रथम वर्ष) के छात्र सौरभ कुमार ने जनपद का मान बढ़ाया है। सौरभ ने शंभू दयाल पीजी कॉलेज, गाजियाबाद के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित अंतर-कॉलेज वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जीत हासिल की।
प्रतियोगिता का विषय वर्तमान परिदृश्य में अत्यंत प्रासंगिक 'सोशल मीडिया: लोकतांत्रिक भागीदारी और चुनावी निष्पक्षता को बढ़ावा देना' रखा गया था। सुबह 10:00 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें सौरभ कुमार ने विषय के पक्ष में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।
अपने संबोधन में सौरभ कुमार ने तर्क दिया कि, "आज के दौर में सोशल मीडिया केवल एक मनोरंजन का साधन मात्र नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र को सशक्त बनाने का एक अनिवार्य माध्यम बन चुका है। यह चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और आम नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।"
सौरभ के इन प्रभावी तर्कों और बेहतरीन संवाद शैली ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और उन्हें प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया।
सौरभ की इस उपलब्धि पर IAMR ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के बी.एड विभाग और कॉलेज प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त किया है। शिक्षकों ने इसे सौरभ की कड़ी मेहनत और विषय पर उनकी गहरी पकड़ का परिणाम बताया। कॉलेज के साथियों ने भी सौरभ को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी है।

NAAC Logo NAAC ACCREDITED